फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर का 95वां वार्षिकोत्सव शुरू, तीन दिन होंगे बुद्ध अस्थि दर्शन

Sun, 22 Nov 2026 05:53 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सारनाथ के मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर का 95वां वार्षिकोत्सव रविवार को शुरू हुआ। धम्म सुत्त पाठ के साथ भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को दर्शन के लिए रखा गया। मंदिर परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए और जापानी परंपरा के अनुसार शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
सारनाथ, मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर का 95वां वार्षिकोत्सव रविवार को भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन के साथ शुरू हुआ। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन देश-विदेश से आए हजारों बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने अस्थि अवशेषों के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर और परिसर को पंचशील झंडों से सजाया गया। भगवान बुद्ध की धर्मचक्र प्रतिमा का वियतनामी फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन


धम्म सुत्त पाठ के साथ शुरू हुए दर्शन
सुबह करीब छह बजे महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव पी. शिवली थेरो के नेतृत्व में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष आम लोगों के दर्शन के लिए निकाले गए। बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म सुत्त का पाठ किया। इसके बाद अस्थि अवशेषों को मंदिर परिसर में बने सिंहासन पर स्थापित किया गया। सबसे पहले बौद्ध संघ के सदस्यों ने दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए।

थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, जापान, भूटान, तिब्बत, नेपाल और म्यांमार सहित भारत से आए बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों ने दर्शन किए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सारनाथ, मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर - फोटो : Amar Ujala
पांच हजार दीपों से रोशन हुआ परिसर
शाम को मृगदाव स्थित बोधि वृक्ष के पास कठिन चीवर दान पूजा आयोजित की गई। वहीं, मूलगंध कुटी विहार और श्रीलंकाई मंदिर परिसर में पांच हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

जापानी परंपरा के साथ निकली शोभायात्रा
जापानी मंदिर के केयरटेकर कांजन के नेतृत्व में जापानी परंपरा के अनुरूप नृत्य करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जापानी बौद्ध मंदिर से शुरू होकर मूलगंध कुटी बौद्ध विहार परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भिक्षु सुमिता नंद थेरो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तीन दिनों तक कर सकेंगे अस्थि दर्शन
आयोजन के तहत श्रद्धालु तीन दिनों तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह छह बजे से 11 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। वार्षिकोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा से जुड़े आयोजन में देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें