फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : 10 नवंबर को होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बने 6 केंद्र, 3217 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Tue, 05 Nov 2024 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : सभी छात्र-छात्राओं को 7 नवंबर को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसमें उन्हें ओएमआर सीट भरने, टेस्ट देने, पढ़ाई करने और किस तरह से प्रश्न आएंगे संबंधित जानकारियों के बारे में ताया जाएगा। प्रशिक्षण क्वींस इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
Scholarship - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आय और योग्यता छात्रवृत्ति की 10 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 269 सीट के सापेक्ष 3217 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। सभी केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे को सही कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। 

शैक्षिक सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा तक के 3217 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जिन छह परीक्षा केंद्रों को बनाया गया है, उनमें राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज चेतगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, सुधाकर महिला कॉलेज पांडेयपुर, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर, जेपी मेहता इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को नौवीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। - शैलेष कुमार, प्रभारी, मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें