फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रोहनिया में 5.100 किलो चाइनीज मांझा बरामद, युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 05:20 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। मांझा आटा चक्की के पास बोरी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गंगापुर निवासी कुमार मंगलम गुप्ता उर्फ आशीष को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
kite patang पतंग मांझा manjha new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस ने 5 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक आटा चक्की के पास बोरी में मांझा छिपाकर रखे था। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांझा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
रोहनिया के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह को सूचना मिली थी कि गंगापुर में एक व्यक्ति आटा चक्की के अंदर चाइनीज मांझा छिपाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पतंग की दुकान की जांच की। दुकान में बाहर से कुछ नहीं मिला, लेकिन आटा चक्की के पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलो 100 ग्राम चाइनीज मांझा मिला।

आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई
पुलिस ने मांझा बरामद कर गंगापुर निवासी कुमार मंगलम गुप्ता उर्फ आशीष को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें