फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सरकारी अस्पतालों में हर सप्ताह 500 लोगों को लग रही एआरवी, इनमें 100 बच्चे भी शामिल; इस वजह से परेशानी

Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में हर सप्ताह करीब 500 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई जा रही है। इनमें लगभग 100 बच्चे शामिल हैं। मरीजों के अनुसार, किसी भी सरकारी अस्पताल में इम्यूनोग्लोबिन उपलब्ध नहीं होने से गंभीर मामलों में परेशानी होती है। वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए माैजूद मरीज-तीमारदार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं का अंदाजा अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन देखकर लगाया जा सकता है। हर सप्ताह सरकारी अस्पतालों में 500 से ज्यादा नए मरीजों एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसमें 100 से ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। किसी तरह एआरवी तो लग जाती है लेकिन कुत्ता काटने के बाद गंभीर जख्म के बाद लगने वाला इम्यूनोग्लोबिन वैक्सीन लगाने की सुविधा किसी भी जगह नहीं है। इस वजह से लोगों को बीएचयू तक का चक्कर लगाना पड़ता है।

एंटी रेबीज वैक्सीन के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ही पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी अस्पतालों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहों पर आवारा कुत्तों पर निगरानी बढ़ाने को कहा था। इसी वजह से विश्वविद्यालयों सहित हर जगह पर एक निगरानी समिति भी बनाई गई है। 

इस बीच बीएचयू अस्पताल परिसर,कैंट, बनारस रेलवे स्टेशन, बीएचयू कैंपस सहित अन्य जगहों पर हर दिन आवारा कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं। इससे कुत्ता काटने की घटनाओं में भी इजाफा होता जा रहा है। हर दिन मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा से लेकर जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर सहित अन्य अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही लाइन लग रही है। यहां नए मरीजों के साथ ही दूसरा, तीसरा, चौथा वैक्सीन लगवाने वाले भी पहुंच रहे हैं। 

कुत्ता काटने की घटनाएं इस समय ज्यादा बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे निशुल्क एआरवी लगाई जा रही है। सभी अस्पतालों में सीएमएस/एसआईसी से लगातार संपर्क करते रहने के साथ ही सीएमओ ऑफिस से एक कर्मचारी को एआरवी के स्टॉक की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। - डॉ.एनपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

यहां लग रही निशुल्क एआरवी
  • शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
  • दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
  • लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल,रामनगर
  • स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल, भेलूपुर
  • शहरी और ग्रामीण प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें