अतिथियों को भी मिला सम्मान।
- फोटो : संवाद
उधर, भारत विकास परिषद काशी प्रांत ने 64वें स्थापना दिवस पर रविवार को कमिश्नरी सभागार में प्रेरणा महोत्सव में 25 विद्यालयों की 266 मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को छात्रवृत्ति और सम्मानपत्र दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. शंकर एस मंथा ने 11 और बच्चियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। राष्ट्रीय गतिविधि महिला सहभागिता शिप्रा धर, सुदीप टंडन, सचिन अग्रवाल, भोलेंद्र प्रताप सिंह माैजूद रहे।
नेतृत्व विकास की बारीकियां जानीं : भारत विकास परिषद आनंदम शाखा की ओर से ककरमत्ता स्थित एक होटल में नेतृत्व विकास कार्यशाला हुई। प्रांत के आठ प्रमुख पदाधिकारी और शाखा के करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। उनको नेतृत्व विकास की बारीकियों से रूबरू कराया गया। प्रांतीय संस्कार गतिविधि संयोजक कमलेश सिंह, लता वर्मा, विनोद त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन संजय गुप्ता ने किया।
संजुलिका सिन्हा उदिता की बनीं अध्यक्ष : इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी उदिता के पदग्रहण समारोह में संजुलिका सिन्हा ने नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ नई कार्यकारिणी ने भी दायित्व ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में रुचिका पटियाल सचिव, अंजलि गुप्ता कोषाध्यक्ष, कीर्ति सिंह संपादक और स्मृति बाला आईएसओ के रूप में शपथ ली। निवर्तमान अध्यक्ष् कविता पाठक और श्वेता तोमर माैजूद रहीं। इस मौके पर पारुल गुप्ता, शशि प्रभा, पूजा, संध्या, ज्योत्सना, सुमेधा, नेहा, कुमकुम आदि रहीं।
महिलाओं को मिला हुआ सम्मान।
- फोटो : संवाद
अध्यक्ष-सचिव के साथ सात सदस्यों ने ली शपथ
वाराणसी। प्रभु नारायण यूनियन क्लब (पीएनयू) के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने रविवार की शाम पद की गोपनीयता की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने शपथ दिलाई। पीएनयू क्लब के अध्यक्ष, सचिव के अलावा सात सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया 30 जून को शुरू हुई थी।
पीएनयू क्लब प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश जायसवाल और सचिव पद पर कुमार सौरभ ने पदभार संभाला है। प्रबंध समिति के सात सदस्यों गुरदीप सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह, कपिल कुमार मेहरा, अनिल चंद जैन, सुजीत केसरी, आलोक जायसवाल और केदार दास को भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शपथ दिलाई।