फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के 1855 पुलिसकर्मियों को इस माह का नहीं मिलेगा वेतन, जानिए कारण

Sun, 03 Sep 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
वाराणसी जिले भर  में तैनात 1855 पुलिसकर्मियों का वेतन अगस्त महीने से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई चल-अचल संपत्ति का ब्योरा न देने के साथ ही नवीन पेंशन योजनांतर्गत कटौती का फॉर्म न भरने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि बार-बार की ताकीद के बावजूद जिले में तैनात 1053 पुलिसकर्मियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अब तक नहीं उपलब्ध कराया है।

इसके साथ ही वर्ष 2005 के बाद पुलिस में भर्ती हुए 802 पुलिसकर्मियों ने अभी तक नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत कटौती का फॉर्म नहीं भरा है। ऐसे 1855 पुलिसकर्मियों का वेतन अगस्त महीने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


जो पुलिसकर्मी अपने कागजात उपलब्ध करा देंगे, उनके वेतन भुगतान पर लगी रोक हट जाएगी। उधर, एसएसपी की कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा रही कि जिन्होंने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है, वही विवरण उपलब्ध कराने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें