फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : फ्लू क्लिनिक में 11123 की जांच, कोरोना जांच के लिए 162 रेफर

Sat, 11 Apr 2020 12:44 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वाराणसी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चल रही मोबाइल फ्लू क्लीनिक में लोगों की जांच की जा रही है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में  शुक्रवार को 8696 मरीज देखे गए जिसमें 36 लोगों को कोरोना संक्रमण के जांच के लिए रेफर किया गया। उधर ग्रामीण इलाकों में 2427 में से 126 लोगो को कोरोना जांच के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में चल रही फ्लू क्लीनिक में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसके लिए 45 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को 8696 मरीजों के साथ ही अब तक कुल 15972 मरीज क्लिनिक में देखे जा चुके हैं। जिसमें 674 सामान्य सर्दी, खांसी,जुकाम बुखार के लक्षण वाले मिले। शुक्रवार को 33 लोगों को कोरोना संक्रमण के जांच के लिए रेफर किया गया। साथ ही यह कहा गया कि तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में जाकर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल दे नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।  इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 32 विलेज फ्लू क्लीनिक चल रही है। जिसमें 2427 मरीजों की स्क्रीनिंग और 126 लोगों में सर्दी खांसी जुकाम के साथ ही डायबिटीज,हाइपरटेंशन दमा और कैंसर से पीड़ित होने पर कोरोना के संक्रमण की जांच कराने के लिए कहा गया। 


 बीएचयू में अब तक भेजे जा चुके हैं 385 नमूने
 आई एम एस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक 385 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2 मरीजों के इलाज के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि कुल 330 नमूने नेगेटिव पाए गए है। इसके अलावा 46 के परिणाम अभी आने बाकी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध मरीजों के लिए दीनदयाल अस्पताल में 8-8 घंटों के लिए तीन शिफ्ट में ओपीडी संचालित की जा रही है जिसमें लोगों को जांच और परामर्श भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें