फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanais News:बीएचयू में तैराकी सीखने के लिए 1 अप्रैल से मिलेगा फॉर्म, बरेका में चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू और बरेका में ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए स्वीमिंग पूल के काउंटर से प्रवेश फाॅर्म का वितरण एक अप्रैल से किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। बीएचयू के विद्यार्थियों को कम शुल्क और बाहरी व्यक्ति को ज्यादा शुल्क देना होगा। फाॅर्म के लिए 50 रुपये और पहचान पत्र के लिए 50 रुपये भुगतान करना होगा। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका स्वीमिंग पूल के लिए चार अप्रैल से स्पोर्ट्स अधिकारी कार्यालय से फार्म मिलेगा।
बीएचयू में एक अप्रैल से मिलेगा फॉर्म

बीएचयू में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से स्वीमिंग पूल के लिए फाॅर्म का वितरण एक अप्रैल से शुरू होगा। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो़ बीसी कापरी ने बताया कि बीएचयू छात्र-छात्राएं व अन्य 50 रुपये का फाॅर्म लेकर छह अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। बीएचयू में 15 अप्रैल से महिला और पुरुष तैराकी सीख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरेका में शुल्क प्रतिमाह



बरेका कर्मी-160
सरकारी कर्मी-1180
बाहरी-2140






बीएचयू में शुल्क प्रतिमाह

बीएचयू के छात्र -1200 रुपये

बीएचयू कर्मी व परिजन -2000 रुपये

बीएचयू स्टाफ की संस्तुति पर -2000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें