फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदबूदार पानी आने से वंदे भारत के यात्री भड़के, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित हो रही देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई जब बेसिंग से लेकर टायलेट तक गंदा, बदबूदार व बेहद गर्म पानी आने लगा। पहले तो ट्रेन स्टाफ से पूछताछ हुई और बाद में यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने रेल मंत्रालय के साथ ही सोशल मीडिया पर समस्या की शिकायत कर दी। रेलवे बोर्ड ने इसको गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से इसकी पड़ताल कराने को कहा। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि इसकी ज्वाइंट जांच करा ली गई है और उसे मुख्यालय तथा आईआरसीटीसी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से निर्धारित समय पर चली वंदे भारत एक्सप्रेस की टंकियों में भरा पानी मटमैला और बदबूदार था। जब यात्रियों ने वाश बेसिन और टायलेट का इस्तेमाल किया तो गंदा पानी देखकर भड़क गए। यात्रियों के बीच यह बात फैलने लगी। कुछ यात्री रेल स्टाफ तक इसकी शिकायत लेकर पहुंच गए। पानी का रंग लगभग लाल था। कानपुर स्टेशन आते-आते यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान इसकी शिकायत कुछ यात्रियों ने मंत्रालय में कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे डाल दिया। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता बताई। ट्रेन के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही कई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन निदेशक ने इसके संयुक्त जांच के आदेश दे दिए। जांच में सीएचआई, आईओडब्ल्यू, एसएससी, मकैनिकल, कैटरिंग इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पानी की जांच शुरू हो गई। वहीं ट्रेन की टंकियों को साफ कर दूसरा पानी भरा गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जांच में पानी में आयरन की ज्यादा मात्रा मिली है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। साथ ही ऐसा दोबारा न हो इसके लिए सभी को सचेत किया गया है।
पहले ही दिन नई रैक में मिली समस्या
- वंदे भारत की नई रैक पहली बार नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर दौड़ी और पहले ही दिन यात्रियाें को समस्या का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को पहुंची रैक में कई नए फीचर दिए गए हैं। जहां कैटरिंग के लिए पर्याप्त जगह है तो वहीं कई और छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में सांड़ से टकराई
- प्रयागराज स्टेशन के समीप वंदे भारत सांड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सांड़ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिसके चलते लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें