फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर वंदेभारत में लग्जरी सफर: 160 की रफ्तार, 16 कोच में हैं 823 सीट, सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन

Thu, 29 Oct 2026 05:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नई स्लीपर वंदेभारत 160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेगी। ट्रेन में 16 कोच में 823 सीट हैं। वहीं शुक्रवार छोड़ सप्ताह में छह दिन ये ट्रेन चलेगी। वाराणसी में इसकी मरम्मत होगी। वहीं प्रयागराज, कानपुर में पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत की 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता है। ट्रेन के 16 कोच में कुल 823 सीट है। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलेगी। नई वंदेभारत की मरम्मत वाराणसी में ही होगी जबकि प्रयागराज और कानपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे की ओर से शेडयूल जारी होने के साथ ही नई ट्रेन की सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी भी दी गई है।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाकर स्लीपर वंदेभारत ट्रेन को रवाना करेंगे। बनारस स्टेशन पर मंच बनने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए टेंट भी प्लेटफॉर्म 8 पर लगने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को दिन में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम भी बनारस स्टेशन पर पहुंची और तैयारियों का जायजा लिया। 

इस बीच रेलवे की ओर से बताया गया है कि रात में चलने वाली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन तेज गति, बेहतर सुरक्षा और उच्च स्तर के आराम के साथ लंबी दूरी की यात्राओं को नया आयाम देगी। हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) मार्ग पर पहली स्लीपर ट्रेन की तरह इस ट्रेन में भी उन्नत एयरोडायनामिक डिजाइन, आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, कम झटकों और शांत वातावरण के कारण यह ट्रेन तेज रफ्तार पर भी आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव यात्री करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेहतर स्वच्छता, यात्री-अनुकूल इंटीरियर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, स्वदेशी कवच सुरक्षा प्रणाली और आधुनिक आपातकालीन संचार व्यवस्थाएं हैं। एक से दूसरे कोच तक जाने के लिए ऑटोमेटिक दरवाजे के साथ ही ट्रेन के क्रू मेंबर्स के लिए सीधे संवाद के लिए इमरजेंसी टॉक-बैंक सिस्टम भी लागू किया गया है। क्षेत्रीय व्यंजनों के विकल्पों के साथ उच्च गुणवत्ता की ऑनबोर्ड कैटरिंग सुविधा भी मिलेगी।

एक नजर में आंकड़ा
  • ट्रेन का नंबर-वाराणसी से नई दिल्ली- 27421 और नई दिल्ली से वाराणसी-27422
  • वाराणसी से दिल्ली समय-रात 8.50 बजे से सुबह 6.10 बजे तक।
  • दिल्ली से वाराणसी समय-रात 9.40 बजे से सुबह 7.10 बजे तक।
  • स्टेशनो पर ठहराव-वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़,गाजियाबाद, नई दिल्ली।

ट्रेन में सीट : 1 एसी-24 सीट। 2 एसी-188 सीट और 3एसी-611 सीट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें