फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाना हुआ आसान: वाराणसी से जम्मू के लिए इंडिगो की नई विमान सेवा 29 से, गुवाहाटी-देहरादून के लिए भी सीधी उड़ान

Mon, 14 Mar 2022 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अभी तक वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी और यात्री वाया दिल्ली होकर जाते थे। जम्मू-वाराणसी के बीच विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी, लेकिन कोरोना की वजह से संचालन नहीं किया जा सका था। 
विज्ञापन
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा 29 मार्च से शुरू हो रही है। इस सेवा से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने और आने वाले दर्शनार्थियों सहित जम्मू के सैलानियों के लिए भी सहूलियत होगी। अभी तक वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी और यात्री वाया दिल्ली होकर जाते थे। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर 29 मार्च से विमान संचालन का फैसला किया है। इसमें इंडिगो की विमान 6ई 6414 वाराणसी से शाम 4:05 बजे उड़ान भरकर 05:40 बजे जम्मू पहुंचेगा। फिर यही विमान 6ई 6471 बनकर शाम 06:25 बजे जम्मू से उड़ान भरकर 08:15 बजे वाराणसी पहुंचेगा।

इंडिगो अधिकारियों के अनुसार जम्मू-वाराणसी के बीच विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी, लेकिन कोरोना की वजह से संचालन नहीं किया जा सका था। अब इस विमान सेवा के शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वालों को सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट की ओर से 27 मार्च से शुरू होगी सेवा

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से स्पाइसजेट की ओर से जयपुर व पटना के बाद अब गुवाहाटी और देहरादून के लिए भी सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत 27 मार्च से शुरू हो रही है। इसके अलावा पहले से चल रही चेन्नई सेवा भी जारी रहेगी। 

स्पाइसजेट ने 27 मार्च से वाराणसी से देश के अन्य शहरों के लिए संचालित होने वाले विमानों का समर शिड्यूल जारी किया है। वाराणसी एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाला विमान हर दिन शाम 5:30 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर शाम 7:05 बजे  देहरादून पहुंचेगा, जबकि देहरादून से सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर 12.15 बजे जाएगा।

गुवाहाटी जाने वाला विमान दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.50 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। यही विमान गुवाहाटी से दोपहर बाद 3.10 बजे से उड़ान भरकर शाम 5.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।इसके साथ ही वाराणसी से चेन्नई जाने वाला विमान सप्ताह में चार दिन संचालित होगा। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह 10.55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.55 बजे चेन्नई पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें