फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD : बनारस की वैष्णवी केशरी ने हाईस्कूल के टॉप-10 रिजल्ट में बनाई जगह

Sun, 29 Apr 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं ने रविवार को राहत की सांस ली।  इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम एक साथ आए। बनारस में हाईस्कूल के 60,627 और इंटरमीडिएट में 53,590 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। 
विज्ञापन


रविवार को घोषित हुए हाईस्कूल परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में बनारस के सारनाथ स्थित बीएस इंटर कॉलेज की वैष्णवी केशरी ने ऑल यूपी में आठवीं रैंक हासिल की है।

वहीं मऊ के एस देवी इंटर कॉलेज की गरिमा यादव ने आठवीं और इसी कॉलेज की आरती यादव ने दसवी रैंक पाई है। इसके अलावा मऊ के ही एचबीएमएमपी इंटर कॉलेज की आरती मल्ल ने नौवां स्थान पाया है।
विज्ञापन


उधर, इंटरमीडिएट में गाजीपुर की अनन्या ने दूसरा स्थान पाया है। अनन्या लॉर्डस स्कूल की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक संचालित की गई थी। इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75.16 और 12वीं का 72.43 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें