फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का संकट बरकरार, स्लॉट बुकिंग का करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहा है, लेकिन हालत यह है कि इस समय पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है। वैक्सीन के संकट की वजह से ही लोग रविवार को दिन भर स्लॉट बुकिंग के लिए इंतजार करते रहे। किसी तरह रात आठ बजे केवल सोमवार के लिए
विज्ञापन

बुकिंग शुरू हुई। जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को केन्द्रों पर पहुंचने के बाद भी टीका नहीं लग पा रहा है। इसमे पहली और दूसरी डोज वालो को बिना टीका लगे लौटना पड़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से टीकाकरण कितने केंद्रों पर होगा, इसको लेकर सीएमओ समेत अन्य अधिकारी माथापच्ची करते रहे। वैक्सीन के संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रों की संख्या घटाने का फैसला लिया गया है।
वैक्सीन के लिए शासन स्तर पर बात चल रही है। फिलहाल केवल सोमवार के लिए ही स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें