फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ का दर्शन- पूजन कर लिया आशीर्वाद

Mon, 23 Jun 2025 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाराणसी पहुंच गए हैं। वे गृह मंत्री की मौजूदगी में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। धामी ने कहा कि काशी में होने वाली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
काशी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधि- विधान से पूजन किया। बाबा का दर्शन करने के बाद कॉरिडोर का भ्रमण भी किए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि "भगवान विश्वनाथ की नगरी में आना हमेशा सुखद होता है, उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलता है। हम देवभूमि उत्तराखंड से यहां आए हैं। यहां गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चार राज्यों की परिषद की बैठक होगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है... प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में हम सभी राज्यों का योगदान होगा..."
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें