फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: दोपहर में दिन हो जाता गर्म, अब ठंड हुई गायब, आज भी रहेगी धूप

Tue, 16 Feb 2021 09:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में मौसम अब तेजी से बदलता जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह से सुबह और शाम सिहरन के अलावा दिन में भी नम हवाओं के चलने से हल्की ठंड महसूस हो रही थी लेकिन अब दिन में धूप इतनी तेज हो रही है कि गर्मी सा लगने लगा है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह भी इसी तरह की धूप के साथ सुबह हुई है। खिलखिलाती निकलती धूप जब दोपहर में सूरज सिर के ऊपर पहुंचता तो गर्मी होने लगती है। इधर तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी है। यहीं कारण है कि ठंड बिल्कुल गायब हो गई है।

वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में मौसम इस समय बड़ी राहत देने वाला हो रहा है। सोमवार को भी दिन में धूप इतनी तेज रही कि सड़कों के साथ ही घाटों पर भी चहल पहल अधिक रही। अन्य दिनों की तुलना में शाम को भी मौसम सामान्य रहा और गर्मी जैसा अहसास हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 से कम होकर 11.3 तक आ गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब मंगलवार से बसंत ऋतु की शुरूआत हो रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम और भी साफ रहने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें