फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में स्ट्रांगरूम पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई, ईवीएम बदलने की थी अफवाह

Tue, 21 May 2019 10:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मऊ में ईवीएम को बदलने की अफवाह पर सोमवार रात साढ़े दस बजे मंडी परिषद में बने स्ट्रांगरूम पर पहुंचे सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के 50-60 समर्थकों के हंगामा करने पर पुलिस ने पीटा और खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसपी सुरेंद्र बहादुर मौके पर पहुंच गए। डीएम का कहना है कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए पार्टी के दो लोगों को बतौर एजेंट रखा गया है 

इसके बाद भी भीड़ पहुंचने का मतलब है कि ये लोग ईवीएम लूटने की मंशा से आए थे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से दर्जन भर वाहन भी जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


चंदौली जिले में ईवीएम बदलने की अफवाह पर सोमवार की रात गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के समर्थक ख्वाजा जहांपुर स्थित मंडी समिति पर पहुंचे और वहीं बैठ गए। 
विज्ञापन

इस बात की सूचना मिलने पर एसपी सुरेंद्र बहादुर मौके पर पहुँचे तो उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों को वहां से जाने के लिए कहा। हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें लाठियां लेकर दौड़ा लिया। जो मिला उसी को जमकर पीटा गया। 

इस पर कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। इस बीच डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी भी पहुंच गए। डीएम ने हंगामा करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी। डीएम का कहना है कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें