फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: टेक्नेक्स में दिखेगा आईआईटीयंस का तकनीकी हुनर, मनाया जाएगा उत्सव

Thu, 06 Feb 2020 08:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा के बाद अब तकनीक के उत्सव टेक्नेक्स में आईआईटीयंस का हुनर देखने को मिलेगा। 14 से 16 फरवरी तक चलने वाला उत्सव सामाजिक रुझानों और नवाचारों पर प्रभाव पैदा करने के लिए 'बैक टू द फ्यूचर' टेक्निक्स विजन के साथ लांच हो रहा है। इस दौरान जाने माने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के गीतों की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन


आईआईटी में टेक्नेक्स की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार नोबेल पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के विशेष व्याख्यान होंगे। छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय के देखरेख में होने वाले इस उत्सव के बारे में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद प्रमुख अंकुर वर्मा ने बताया कि टेक्नेक्स में पिछले साल देश के लगभग 80 संस्थानों से करीब 25000 छात्रों ने परोक्ष-अपरोक्ष रूप से इसमें प्रतिभाग किया था।

इस बार संख्या बढ़ने की संभावना है। बताया कि कार्यक्रम में वर्ष 2019 में नोबल पुरस्कार विजेता डिडिएर क्वेलोज, अरिजीत पसायत (पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज) जैसे लोगों के विचारों को सुनने का मौका मिलेगा। साथ ही कैथरीन गन (ब्रिटिश पूर्व अनुवादक और व्हिसलब्लोअर) द्वारा छात्रों के नव कौशल को सुधारने और उन्हें सिखाने में मदद करने के लिए ज्ञानवर्धक कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें