फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बड़े भाई की बहू घर लौटीं

Sat, 17 Dec 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुन्नवर जहां उर्फ मन्ना बीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बड़े भाई शमसू के बेटे अबरार हुसैन की लापता हुई पत्नी मुन्नवर जहां उर्फ मन्ना बीबी (70) शनिवार सुबह घर लौट आईं। वह गलती से लखनऊ-छपरा ट्रेन के महिला कोच में बैठ गई थीं। शुक्रवार को मन्ना बीबी उसी ट्रेन से कैंट स्टेशन आईं और फिर घर चली गईं।
विज्ञापन
इससे पहले वह कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हो गईं थीं। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब मन्ना बीबी का पता नही लगा तो कैंट जीआरपी थाने को सूचना दी गई। चौक क्षेत्र की भीकाशाह गली निवासी मन्ना बीबी की दो भतीजियों का निकाह गुरुवार को औरंगाबाद स्थित एक मैरिज लान से हुआ था।

शुक्रवार की सुबह सवा छह बजे के लगभग मन्ना बीबी अपनी नवविवाहित भतीजी गजाला के साथ उसके ससुराल सीवान जाने के लिए परिवारीजनों के साथ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी। कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से उन्हें छपरा तक जाना था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उक्त ट्रेन पहले छह नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली थी लेकिन ऐन वक्त पर घोषणा हुई कि चार नंबर प्लेटफार्म से जाएगी। इसी आपाधापी में मन्ना बीबी अपने परिवारीजनों से बिछड़ गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं लगा तो परिवारीजन कैंट जीआरपी थाने पहुंचे और मन्ना बीबी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें