फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित तरीके से नष्ट होंगे इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक ने सरकारी स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों संग बैठक कर स्कूलों में इसे स्थापित करने को कहा है। मशीन लगने के बाद इस्तेमाल की हुई सेनेटरी नैपकिन को नष्ट करने के लिए अलग-अलग तरीके नहीं अपनाने पड़ेंगे। छात्राएं मशीन का उपयोग कर इस्तेमाल किए पैड को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिले के 220 कंपोजिट व 133 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएगी। जो कि बाथरूम में लगाई जाएगी। इससे शारीरिक स्वच्छता के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। मशीन में स्मोक कंट्रोल यूनिट भी होगी। जिसके इस्तेमाल से पैड के जलने से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
मशीन से जिले की 50 हजार से ज्यादा बेटियों को लाभ मिलेगा। मशीन लगने के बाद प्रधानाचार्य एक शिक्षक के साथ पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं की छात्राओं को इसका उपयोग सिखाएंगे। ये सुनिश्चित करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इस मशीन का इस्तेमाल करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें