फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims exam 2023 today: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शुरू, 49 केंद्रों पर खुफिया नजर, कड़ी सुरक्षा

Sun, 28 May 2023 12:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

UPSC Prelims exam 2023 today: यूपीएससी की ओर से रविवार को सिविल सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। दो पाली में (सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक) आयोग की ओर से भी पर्यवेक्षक को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है। जिस तरह से परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आती हैं, उसे देख इस बार आयोग भी विशेष सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को सिविल सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। 49 केंद्रों पर कराई जाने वाली परीक्षा में 23995 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही एलआईयू अधिकारियों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। दो पाली में (सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक) आयोग की ओर से भी पर्यवेक्षक को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है। जिस तरह से परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आती हैं, उसे देख इस बार आयोग भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। सभी केंद्रों पर एलआईयू अधिकारियों को लगाया गया है। एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही विशेष टीम भी केंद्र पर मौजूद रहेगी, ताकि किसी भी तरह की समस्या का समाधान तुरंत हो सके।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा।

इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है।

दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाना होगा।

ओएमआर सीट पर उत्तर देने के लिए केवल बॉल पेन का प्रयोग करना होगा।

परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें