आधा दर्जन से अधिक चल रही हैं समर स्पेशल ट्रेनें
बनारस स्टेशन के रेलवे आरक्षण केंद्र के सीआरएस के अनुसार मुंबई, दिल्ली, बठिंडा, उद्यना, दक्षिण भारत, जम्मूतवी के लिए आधा दर्जन से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। मगर, हाल यह है कि किसी भी ट्रेनों में यात्रियों को आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है। अधिकतर ट्रेनों में तो रिग्रेट है, जिसमें आप वेटिंग टिकट भी नहीं ले पाएंगे। टूर एंड ट्रवेल कारोबार से जुड़े अभिषेक सिंह बताते हैं कि यदि आप हिल स्टेशन घूमने की योजना बना रहे हैं तो फिर ट्रेनों का आसरा छोड़ दीजिए। क्योंकि ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल है। समर स्पेशल ट्रेनें भी हाउस फुल चल रही हैं।
जिन्होंने पूर्व में टिकट बुकिंग कराई है, उन्हें कोई परेशानी नहीं है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो। - अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल