फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: दो पालियों में प्रारंभिक परीक्षा, 10720 ने छोड़ी, 21320 शामिल; करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया

Mon, 25 May 2026 03:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा जिले के 35 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 32050 अभ्यर्थियों में से 21320 ने परीक्षा दी, जबकि 10720 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने पेपर को मध्यम लेकिन लंबा बताया। करंट अफेयर्स के प्रश्न सबसे कठिन रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार जिले के 35 केंद्रों में कराई गई। दो पालियों में सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें पहली पाली में 5324 और दूसरी में 5396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियां मिलाकर 10720 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 

विज्ञापन


प्रत्येक पाली में 16025 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। कुल मिलाकर 21320 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स के सवाल काफी कठिन रहे। पेपर मध्यम दर्जे का था।

जिला विद्यालय निरीक्षक भाेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी समय से पहुंचे। केंद्र पर सभी की जांच के बाद उन्हें दाखिला दिया गया। पहली पाली में जीएस पेपर 1 हुआ। दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन- 2 (सीसैट) का पेपर हुआ। इसमें गणित (संख्यात्मक कौशल), रीजनिंग (तार्किक क्षमता), और कॉम्प्रिहेंशन (बोधगम्यता) से प्रश्न पूछे गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पहली पाली में 16025 में से 10701 ने परीक्षा दी और 5324 ने छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 16025 में से 10629 ने परीक्षा दी और 5396 ने छोड़ दी। 
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण : परीक्षा केद्रों का अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा ने निरीक्षण किया। प्रथम पाली में राजकीय विद्यालय मलदहिया-सिगरा, एओ मुस्लिम कॉलेज लल्लापुरा एवं द्वितीय पाली में जेपी मेहता इण्टर कालेज कैण्ट, कटिंग मेमोरियल का भ्रमण किया। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने को कहा।

विज्ञापन

सुनें इनकीं

पेपर मध्यम दर्जे का था। करंट अफेयर्स के सवाल बहुत कठिन पूछे गए थे। पेपर लैंदी था जिसे हल करने में समय ज्यादा लगा। - अनीता मौर्या

अर्थमेटिक, रीजनिंग, अंग्रेजी आदि विषयों से सवाल पूछे गए थे। करंट अफेयर्स में के सवाल गहरे थे। बारीकी से पढ़ने वाले ही हल कर पाए होंगे। - मोहित शर्मा

पेपर अच्छा हुआ है। पिछली बार की अपेक्षा पेपर इस बार लंबा था। इस कारण हल करने में समय लगा। स्टेटमेंट के सवालों ने भी फंसाया। - सौरभ मौर्या

पिछली बार की अपेक्षा इस बार पेपर बड़ा और कठिन आया था। मध्यम दर्जे का था प्रश्न भी एक दम नए थे। करंट अफेयर्स सबसे कठिन था। - अजीत कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें