फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की आंधी में उखड़े पेड, उड़े टिन शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह मौसम साफ था। हवा की रफ्तार थमी रही। धूप भी इतनी तेज थी कि लोग उमस से बेचैन हो गए थे। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे आसमान में बादल छाए, फिर गरज-चमक संग आंधी, बारिश शुरू हो गई। करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी में शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां टूंटकर गिर गई तो छतों पर रखे टीनशेड भी उड़ गए। महमूरगंज स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक का शीशा टूटकर गया। बीएचयू परिसर, मलदहिया, नई सड़क, लंका, भोजुबीर सहित कई जगहों पर बीच सड़क पेड़ों की डालियां तो कहीं पूरा पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

दो दिन से तेज धूप के बाद मौसम इस तरह बदला कि जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर 12 बजे गरज, चमक के साथ तेज हवा शुरू हो गई। इसमें दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में लिप्टस का पेड़ गिर गया। इसमें यहां रहने वाली महिला 45 वर्षीय संगीता को हल्की चोट आई, जबकि दो बच्चे रिद्धिमा(6) और रुद्र(4) बालबाल बच गए। इसके अलावा रविंद्रपुरी में भी एक पेड़ गिर गया। इसके अलावा इंगलीशिया लाइन तिराहे पर बीच सड़क नीम का पेड़ गिर गया जिससे एक लेन पर यातायात बंद करना पड़ा। बिरदोपुर स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक पर लगा एल्यूमुनियम का पूरा सेट और उसमें लगा शीशा भी टूटकर बाहर सड़क तक आ गया। इससे वहां लगा खंभा टेढ़ा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उसे सही कराया गया। उधर बीएचयू परिसर में भी जगह-जगह पेड़ और उसकी डालिया टूटकर गिरी रही।
लोकल हीटिंग से बदला मौसम, दो डिग्री गिरा पारा
मंगलवार की दोपहर मौसम का मिजाज बदलने की वजह से लोगों को उमस से राहत तो मिली, लेकिन बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, लोकल हीटिंग की वजह से ही मौसम बदला है। इसे थंडर स्ट्राम कहते हैं। बताया कि इस मौसम में ऐसा होता रहता है। इसका दायरा भी बहुत अधिक नहीं होता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी दो डिग्री की कमी देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब बुधवार से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें