फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौकाल हुआ ठंडा: शहर में फर्राटा भर रही थी विधायक लिखी दो गाड़ियां, सीज; पुलिस ने उतरवाई ब्लैक फिल्म

Tue, 14 Oct 2025 06:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पुलिस ने वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कैंट इलाके में विधायक लिखी गाड़ी के चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विधायक लिखी गाड़ी को पुलिस ने किया सीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: थाना कैंट पुलिस ने सोमवार को भोजूबीर चौराहे पर विधायक लिखी दो गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाकर उन्हें सीज कर दिया। पुलिस टीम ने चालकों से गाड़ियों पर विधायक लिखे जाने का कारण पूछा, जिस पर वह जवाब नहीं दे सके। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने तत्काल दोनों गाड़ियों को टीपी लाइन भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कैंट क्षेत्र के व्यस्ततम चौराहों और तिराहों पर टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालान की कार्रवाई की गई। कैंट पुलिस टीम ने अर्दली बाजार, महावीर मंदिर, इनफिनिटी हॉस्पिटल और विजय मेडिकल स्टोर के सामने बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटवाया। 

कई वाहनों का चालान किया गया। मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम और अस्पताल प्रबंधकों को भी तलब कर समझाया कि उनके संस्थान के बाहर अतिक्रमण पाया गया तो प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाना और सड़क किनारे अतिक्रमण को रोकना है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को विशेषाधिकार के नाम पर यातायात व्यवस्था में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें