फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मेड इन इंडिया लाइट की डिमांड, प्रतिदिन एक करोड़ का कारोबार; जानें अपडेट

Tue, 14 Oct 2025 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: त्योहार को लेकर वाराणसी के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चहल-पहल ज्यादा है। जानकारों की मानें तो यहां रोजाना एक करोड़ का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
बिजली के दुकानों पर खरीदारी करता ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दीपावली को देखते हुए शहर की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट कोदई चौकी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर अलग-अलग तरह की सजावटी लाइटों, झालरों और एलईडी झूमरों का स्टॉक लगा लिया है। 

विज्ञापन


मार्केट के एक व्यापारी आकाश गुप्ता ने बताया कि पूर्वांचल के व्यापार का हब कहे जाने वाले बनारस में लाइटों का प्रतिदिन एक करोड़ का कारोबार हो रहा है। इस बार मेड इन इंडिया लाइटों की मांग ज्यादा है। भारतीय कंपनियों के उत्पाद ग्राहकों को अधिक आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में 15 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की लाइट लड़ियां उपलब्ध हैं।

दुकानदार नीरज गुप्ता ने कहा कि दुकानदारों ने हर तरह की रंग बिरंगी लाइटों से मार्केट को पूरी तरह सजा दिया है जिससे ग्राहकों को हर तरह के सजावटी सामान एक ही जगह पर मिल सके। उन्होंने बताया कि कोदई चौकी इलेक्ट्रॉनिक झालरों का बड़ा बाजार है। यहां से चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ और भदोही तक सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


लाइट विक्रेता अनिल मेहता ने बताया कि इस बार बाजार में भारत में बनी एलईडी झूमरों की नई वैरायटी आई है। रंगीन पैटर्न और आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध ये झूमर ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब सस्ती चीनी लाइटों की बजाय टिकाऊ और आकर्षक भारतीय उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें