बीएचयू महिला महाविद्यालय में इफ्तार पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया।
कहा कि छात्रावास संरक्षिकाएं अपनी दिक्कतों व जरूरतों के बारे में समय-समय पर अवगत कराएं और इसमें छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। कुलपति ने छात्राओं संग सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में डॉ. अफजल हुसैन, प्रो. नीलम अत्रि, कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. रीता सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. केके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापड़ी, डॉ. दिव्या कुशवाहा मौजूद रहे।
बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार की परंपरा रही है। इसमें कुलपति समेत अन्य अधिकारी शामिल होते हैं। बुधवार को आयोजन किया गया। कोरोना काल में विश्वविद्यालय बंद होने से इफ्तार का आयोजन नहीं हुआ है। इस पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।