फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Counting: मल्हनी में साख की लड़ाई, सपा-भाजपा और निर्दलीय धनंजय के बीच कड़ी टक्कर

Tue, 10 Nov 2020 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मल्हनी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और कुछ घंटों बाद ही अगले विधायक की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन

सपा के गढ़ कहे जाने वाले मल्हनी सत्ताधारी भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, तो निर्दलीय उम्मीदवार बाहुबली धनंजय सिंह भी साख बचाने के लिए जूझ रहे हैं। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं तीनों के बीच माना जा रहा है। अब जनता के फैसले पर सभी की निगाह लगी हुई हैं।


मल्हनी में कुल तीन लाख 65 हजार 13 मतदाता हैं। तीन नवंबर को मतदान में 207089 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसमें 101979 महिलाएं और 105110 पुरुष मतदाता शामिल रहे। कुल 16 उम्मीदवारों में भाजपा के मनोज सिंह, सपा के लकी यादव, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र और निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए पूरी कोशिश की है। अब इनके प्रयासों पर जनता का कितना असर हुआ है, यह परिणाम तय करेंगे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मल्हनी में मुख्य लड़ाई सपा, भाजपा और निर्दल उम्मीदवार के बीच में ही है। बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले वोट भी परिणाम प्रभावित करने के लिए अहम होंगे।

सपा के साथ यादव और मुस्लिम मतदाताओं का एक तरफा साथ होने से वह सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि भाजपा गैर यादव पिछड़ा और ब्राह्मण मतदाताओं का साथ मिलने से अपने जीत के दावे कर रहे हैं। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह सजातीय ठाकुर मतों के अलावा सपा, भाजपा और बसपा के खेमे के वोटों में बड़ी सेंधमारी से अपनी स्थिति को मजबूत बता रहे हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें शाम के नतीजों पर टिकी हुई हैं। इसके लिए प्रत्याशी और प्रशासन दोनों ही तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें