नमो घाट पर देर शाम तक इक्का-दुक्का सैलानी ही दिख पा रहे हैं। राजघाट, गोला घाट, गाय घाट, चेत सिंह, शिवाला, पंचगंगा घाट और बह्ना घाट पर भी सुबह से शाम तक ऐसा ही माहौल बना है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है, इससे कारोबार पर भी असर पड़ा है।