फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सोनभद्र के रास्ते यूपी में पहुंचा मानसून, बनारस में तूफान और गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Wed, 18 Jun 2025 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश कर चुका है। सोनभद्र जिले में इसका असर दिखने लगा है। यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में पहुंचा मानसून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून सोनभद्र जिले यूपी में प्रवेश कर गया। बुधवार की सुबह मानसून के कारण घने बादल जिले में मंडरा रहे हैं। बिहार और झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, गुरुवार तक बनारस में भी मानसून के आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


यूपी आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बनारस में बुधवार से ही तूफान और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मानसून अगले 24 घंटे में बनारस को कवर कर लेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश के दौरान मंगलवार को बिजली गिरने से दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही पाठक गांव के अजय कुमार पाठक ने बताया कि भाभी मंजू देवी (58) की बिजली गिरने से मौत हो गई। बिच्छी गांव में ट्रक के साथ सामान पहुंचाने आए सुधीर (32) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

मांची क्षेत्र के गंगवा गांव में बिजली गिरने से भीम यादव की पत्नी अर्चना (22) झुलस गई। वहीं, मप्र के सिंगरौली जिले के निवास पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के अनुसार, महुआं गांव की पूनम साहू (16) अपनी चचेरी बहन अंशिका साहू उर्फ उषा (14) के साथ आम बीनने गई थीं।

चमक-गरज के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। इसमें पूनम एवं अंशिका की मौत हो गई। अंशिका अपनी ननिहाल आई थी। वहीं, मिर्जापुर के ड्रमंडगंज के नौगांव में गीता (15), हलिया के मतवार में सावित्री देवी (33) और उसके दो बेटे सुग्रीव (14) और सूरज (10) बिजली गिरने से झुलस गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें