फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : नम हवाओं ने बदला मौसम, 11.6 पहुंचा न्यूनतम पारा; वाराणसी में दिन में धूप तो शाम को ठंड

Thu, 21 Nov 2024 11:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में कुछ दिनों से दिन में धूप तो शाम होते ही ठंड लग रही है। इस कारण माैसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सुबह दिखी धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नम हवाओं से मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। गुरुवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में तो धूप रही लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। 

विज्ञापन


बुधवार को 13.5 की जगह गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 रिकॉर्ड किया गया। 

दोनों तापमान में औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पिछले तीन दिन में 3 डिग्री सेल्सियस की न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। इस वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें