वाराणसी के मुगलसराय कोतवाली में बुधवार सुबह लगभग पांच बजे कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा (27) ने बैरक में रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही बैरक में बिस्तर के पास रायफल को रखकर शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान कांस्टेबल ने ड्यूटीरत सिपाही के रायफल से खुद को गोली मार ली। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक से लेकर विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी हुई है। मृतक कांस्टेबल बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के सहेवा गांव का रहने वाला था।