फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म ने वाराणसी पर जारी किया आकर्षक पोस्टर, पूछा- 'अंदाजा लगाइए कौन सी है ये जगह'

Tue, 01 Sep 2020 06:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी पर जारी पोस्टर - फोटो : यूपी पर्यटन विभाग
विज्ञापन

धार्मिक नगरी बनारस के आध्यात्मिक महत्व से देश और दुनिया का शायद ही कोई शख्स हो जो परिचित न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान भोले शंकर की नगरी काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता इसे अपने में श्रेयस्कर बनाती है।  काशी की गलियों में आपको ठेठ बनारसी रंग में रंगा सात समंदर पार का वासी भी मिल जाएगा, तो दक्षिण और पश्चिम भारत का निवासी भी।

विज्ञापन


दोनों काशी से भाषाई भिन्नता भले ही रखते हों, लेकिन काशी के महत्व पर समान विचार रखते हैं।   काशी के इसी महत्व को पर्यटन के रूप में और बढ़ावा देने के लिए यूपी पर्यटन विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से काशी के पयर्टन जगत को समाहित करते हुए बेहद ही आकर्षक पोस्टर जारी किया है। 






पोस्टर के साथ ट्वीट किया गया है "इस स्थान के बारे में अनुमान लगाइए और अपने उस दोस्त को टैग करिए जो यहां रहता हो और यहां के बारे में हमेशा बातें करता हो। यह स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है। "
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर पर काफी लोग अपने वाराणसी में परिचितों को इस पोस्टर में टैग कर रहे हैं। पोस्टर में गंगा आरती और घाट की मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीर है। साथ ही गंगा आरती करने के लिए पूजन सामग्री टोकरी में रखकर बेचती एक महिला की भी फोटो है। पोस्टर काशी के लोगों में भी जारी होने के बाद से खासा चर्चा में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें