फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार

Sat, 05 Jul 2025 02:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: छत्तीसगढ़ के चर्चित संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का आरोपी गुरूजी तीन साल बाद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। बीएचयू के छात्र गौरव सिंह बग्गा की हत्या में भी वह शामिल था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के विलासपुर में हुए चर्चित संजीव त्रिपाठी हत्याकांड में लगभग तीन साल से फरार आरोपी विनय कुमार द्विवेदी उर्फ बासू उर्फ गुरुजी को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस बरामद हुए। वह चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चमरौहा गांव का निवासी है। 

विज्ञापन


एसटीफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया की आरोपी विनय कुमार द्विवेदी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी प्रतापगढ़ के एक लाख इनामी एजाज उर्फ सोनू के बुलाने पर वाराणसी आया था। 

वर्ष 2022 में इसने अपने साथी एजाज उर्फ सोनू, दानिश अंसारी, पप्पू दाढ़ी, प्रसून गुप्ता आदि साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में संजीव त्रिपाठी की हत्या की थी। मृतक संजीव त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी ने आपसी रंजिश को लेकर संजीव त्रिपाठी की हत्या की सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में दो पक्षों में मारपीट, खून से लथपथ पिता को देख चिल्लाती रही बेटी; तलवार से हमला करते रहे हमलावर

विज्ञापन

पूछताछ में बताई ये बात

पूछताछ में यह भी बताया कि वर्ष 2019 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीएचयू के छात्र गौरव सिंह बग्गा की भी आपसी रंजिश में हत्या की थी। इस घटना में वह वाराणसी जेल में निरूद्ध रहा। इसी दौरान सोनू उर्फ एजाज के भाई से इसका संपर्क हो गया और जेल से छूटने के बाद सोनू उर्फ एजाज तथा अन्य अपराधियों के संपर्क में आकर अपराध करने लगा। गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ वाराणसी फील्ड इकाई के उप निरीक्षक अंगद यादव, शाहजादा खां व विनय मौर्या आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें