फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में रोडवेज बस पेड़ से टकराई, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 40 से ज्यादा घायल

Thu, 22 Nov 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
दोहरीघाट से बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्नान के आ रह थी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बलिया में  सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर मिर्जापुर गांव के पास गुरुवार दोपहर में रोडवेज बस के पेड़ से टकराने से चालक, परिचालक समेत 47 यात्री घायल हो गए। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद 35 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


 बलिया डिपो की बस दोपहर करीब 12 बजे बेल्थरारोड से चली। इसमें जनपद के अलावा बहराइच, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी के यात्री थे। ये अधिकांश लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए परिवार के साथ आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे नवानगर ब्लॉक कार्यालय के पास बेकाबू होकर बस पेड़ टकरा गई।

इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई और लोग जुट गए। बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद 35 को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यहां से एक मऊ के दोहरीघाट निवासी लालचुनी देवी (60) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एआरएम इंदू प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्टीयरिंग फेल से हादसा होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन

ये हुए घायल

 घायलों में गोरखपुर निवासी प्रभावती देवी (50) पत्नी रघुवर दयाल, लखीमपुर निवासी गगनी देवी (45), धनु गुप्ता (30), लालती देवी (50), बहराइच निवासी लक्ष्मी (20), सिकंदपुर निवासी सरताज (50), सिद्घार्थ नगर निवासी चिरकु देवी (50), रामधन (60), मधुबन निवासी दीपचंद (58), बड़हलगंज निवासी सरफराज कुरेशी (30) व दिलशाद (18) शामिल हैं। इनके अलावा दोहरीघाट निवासी क्रांति यादव (40), गुड्डी देवी (50), उतराई मर्यादपुर निवासी काजल पुत्री लल्लन (15), सरिता पत्नी लल्लन (30), बब्बन (40), विद्यावती देवी पत्नी बब्बन (35), अंश पुत्र बब्बन (8), अंशिका पुत्री बब्बन (2),  विमला देवी पत्नी राम अशीष (45), बंशी बाजार निवासी माया सिंह पत्नी मनोज कुमार सिंह (45), मझवलिया की लालमुनी पत्नी जय प्रसाद (60), पंदह की सुमन पत्नी विंध्याचल गुप्ता (45), अमृता गुप्ता पुत्री विंध्याचल गुप्ता (18), रजिया बेगम (45), मेवाती देवी पत्नी सरल (60) भी घायल हुई। सलेमपुर निवासी राम अशीष (50), मधुबन की मुन्नी देवी (40), मझवलिया के सरल (70), सूर्यभान चौहान (42), लखीमपुर के मंगरु (45), दोहरीघाट के लाल चुन्नी (60), रीना सिंह (45), दुबहर निवासी मनोज सिंह (46), आर्यन सिंह (12), बलिया निवासी बाल गोपाल राय (27), उभांव निवासी नींबू लाल (50), सलेमपुर की अंकिता (18) पुत्री कमल किशोर, लखीमपुर की सरोज देवी (45) पत्नी मंगरु,  बहराइच की लालता चौहान पत्नी रामबचन चौहान (50), मुन्नी देवी (30) पत्नी मनोज चौहान, बिंदा देवी (55) पत्नी शिवराज सिंह, लखीमपुर खीरी निवासी राबड़ी देवी (50) पत्नी दीनानाथ, खरसड़ा के समसुद्दीन शाह (43) पुत्र शहाबुद्दीन खान, बहराइच की सुशीला (40) पत्नी राम अशीष, बस परिचालक भरथाव निवासी राजाराम (40) और चालक जजौली निवासी हरिश्चंद्र (50) भी घायल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें