फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP रोडवेज की बस में कंडक्टर ने की किशोरी से छेड़खानी, परिवार ने किया विरोध तो दी धमकी

Fri, 11 May 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से रोडवेज की बस में बैठकर आजमगढ़ जा रही एक किशोरी के साथ बस कंडक्टर ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार की रात करीब एक बजे आजमगढ़ डिपो में बस के पहुंचने पर किशोरी के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर गुरुवार को उसका चालान कर दिया।  
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मुंबई में रहता है। बुधवार की रात यह लोग वाराणसी कैंट स्टेशन पर उतरे। घर आने के लिए वाराणसी डिपो से निचलौल डिपो की बस में बैठे। बस वाराणसी से गोरखपुर जा रही थी।

घर वालों का आरोप है कि बस में सवारी कम थी। रास्ते में बस और खाली हो गई। रात करीब 12.45 बजे बस जैसे ही लालगंज बाजार पार की। तभी कंडक्टर तेजबहादुर राव ने परिवार के साथ की 16 वर्षीय किशोरी को पीछे से आगे बैठने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


लड़की नहीं आई तो उसे जबरदस्ती खींचकर अपनी सीट पर बैठा लिया और छेड़खानी करने लगा। कंडक्टर रास्ते भर उसके साथ छेड़खानी करता रहा। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की।

 जब बस आजमगढ़ डिपो पहुंची तो परिवार के लोगों ने वहां मौजूद लोगों से शिकायत की। जिस पर मौजूद लोगों ने कंडक्टर को पकड़कर पीटा और डायल 100 की पुलिस को बुला लिया। जानकारी होने पर सामाजिक संगठन प्रयास के पदाधिकारी भी पहुंच गए और दोषी कंडक्टर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे।

इस दौरान रोडवेज के अन्य कर्मचारी कंडक्टर के बचाव में खड़े हो गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और कंडक्टर सहित अन्य लोगों को थाने लेकर चली गई।

जहां किशोरी के पिता से तहरीर लेकर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को चालान कर दिया गया। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी कंडक्टर तेजबहादुर राव का चालान कर दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें