केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। पीयूष गोयल ने अंधेरे में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की फोटो ट्वीट कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि 'मैं मां गंगा की कसम खाता हूं कि "आज संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिजली गुल होना समाजवादी पार्टी सरकार के दावों की पोल खोलता है।
बिजली मंत्री ने कहा कि "मैं खुद के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं स्कूल या कॉलेज में बिजली कटौती से पीड़ित छात्रों के बारे में चिंतित हूं। मैं मरीजों और उन डॉक्टरों के बारे में परेशान हूं जो ऑपरेशन करते हैं। मैं उनके बारे में चिंतित हूं, मैं किसानों के बारे में चिंतित हूं। सीएम ने सैफई का ही विकास किया है। बिजली धार्मिक या जाति विभाजन के बिना मिलनी चाहिए।
बीते साल मई में दिल्ली के शास्त्री भवन में भी गोयल को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब वह अपने मंत्रालय के कामकाज और उपलब्धियों पर मीडिया से बात कर रहे थे।