कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करतीं सुप्रिया श्रीनेत।
- फोटो : अमर उजाला
UP Politics News: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कल तक सरकार के चहेते थे। आज उनको गिरफ्तार करके रासुका लगा दिया गया। यह सरकार की कायरता का प्रतीक है। हर व्यक्ति जो इस सरकार से असहमत होगा और सवाल पूछेगा, उसका यही हाल करेंगे। जनता से उनका हक कोई भी नहीं छीन सकता, चाहे वो कितना बड़ा तानाशाह हो। बनारस में भी वोट चोरी का बम एक दिन फूटेगा। हाइड्रोजन बम जब फूटेगा तो सरकार की चूलें हिल जाएंगी।
उक्त बातें कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहीं। वह मतदाता अधिकार सम्मेलन को संबोधित करने के लिए शनिवार को बनारस पहुंचीं। पराड़कर भवन में सम्मेलन की अनुमति न मिलने पर उन्होंने कहा कि यह तानाशाही नहीं, कायरता और डर है। यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं था। ये सिविल सोसायटी का आयोजन था।