फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अजय राय अब यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, BJP से की थी करियर की शुरुआत, जानिए इनके बारे में

Thu, 17 Aug 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी कांग्रेस की कमान अब पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय संभालेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय के कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। यूपी कांग्रेस की कमान अब वाराणसी निवासी पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय संभालेंगे। अब तक यह जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी निभा रहे थे। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नोटिस जारी कर पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन


2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में हर राजनीतिक दल की तरह कांग्रेस ने भी कोशिशें शुरू कर दी हैं। संगठन को एक बार फिर से मजबूत करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नाम की घोषणा हुई।  बीते साल अक्टूबर में अजय राय को कांग्रेस का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: घोसी में नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक, सामने आई ये वजह

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार रहे विधायक

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने कहा कि नेतृत्व से जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं और जनता के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनके लहुराबीर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय के कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

सपा शासन में काटी जेल, दो बार पीएम मोदी के खिलाफ ठोंकी ताल

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
राय एक भूमिहार नेता हैं जो पिछले एक दशक से पूर्वी यूपी में कांग्रेस का खास चेहरा रहे हैं। वह पहले बीजेपी में ही थे। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बीजेपी से ही शुरू किया था। 2012 में वह कांग्रेस में शामिल हुए। उसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही बार हार गए।  गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।  2012 में उनकी कांग्रेस में तब एंट्री हुई थी जब दिग्विजय सिंह यूपी के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव थे।
विज्ञापन

2015 में वाराणसी में अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद अजय राय को गिरफ्तार किया गया था। तब राय को सात महीने से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। अभी भी यह मामला अदालत में विचाराधीन है। अजय राय 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहे, लेकिन वह वर्षों से कांग्रेस में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें