Varanasi News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही वाराणसी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना। कहा कि इन छोटी-छोटी समस्याओं पर भी सरकार का ध्यान है। इसे अगली सरकार में ठीक कर दिया जाएगा।
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के शहंशाहपुर में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने में केंद्र तथा प्रदेश सरकार सफल रही है। किसानों को अब गेहूं, चावल व अन्य उत्पादों का समर्थन मूल्य पहले से कई गुना बेहतर मिल रहा है।
विज्ञापन
कहा कि केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों का मान बढ़ाया है। किसानों से कहा कि आज केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है। कहा कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश का किसान विदेश में अपने कृषि उत्पादन को बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि अब कृषि में सुविधा सिफारिश पर नहीं बल्कि लॉटरी से दी जाती है, ताकि पक्षपात न होने पाए। गन्ना किसानों और गेहूं तथा धान बेचने वाले किसानों को उनका समय से भुगतान हो जाता है। बिचौलियों का सफाया हुआ है और किसान अपने अकाउंट में सीधे लाभ प्राप्त करता है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितैषी है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरू, जिला महामंत्री दीपक कुमार सिंह व प्रेम शंकर पाठक, जिला मंत्री आशीष राय 'रिंकू', पंकज पटेल, हौशला पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान उपेन्द्र दुबे जी, जिला मंत्री डॉ. रवि शंकर मिश्रा, शेषधर चौबे, अरविंद मिश्रा, नीलेश दुबे सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभा का संचालन, प्रेम शंकर पाठक ने किया।