फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किया सरेंडर, तीन दिन पहले जेल से लौटा था

Tue, 27 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पुलिस के कारण प्रदेश के अपराधियों में दहशत है।  उन्हें डर सता रहा है कि ना जाने कब पुलिस के हाथों किसी एनकाउंटर में उनकी जान चली जाए। इसी खौफ का नतीजा है कि कई बदमाशों ने जुर्म की दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


इसका उदाहरण सोमवार को आजमगढ़ कोतवाली में देखने को मिला।  अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान से भयभीत होकर गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बदमाश अरविंद यादव सोमवार की शाम शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार रख दिया।  

 

गाजीपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव ने समर्पण करते हुए कहा कि अब वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर लेगा, लेकिन किसी भी कीमत पर अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेगा। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अरविंद के विरुद्ध आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

वह तीन दिन पूर्व जमानत पर जेल से रिहा हुआ, इसके बाद से गायब हो गया। उसके घर वालों को लगा कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इसलिए परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे थे।

जबकि अरविंद कहीं और छिपा हुआ था। सोमवार की शाम वह अपना तमंचा और थैले में कपड़े लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के समक्ष हथियार डालते हुए अपराध से तौबा करने की कसमें खाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें