फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: तीन दिन में 67 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 1.36 लाख हुए शामिल; ट्रेनों में भीड़

Mon, 26 Aug 2024 03:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में तीन दिन में 67 हजार अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ी। वहीं 1.36 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन दिन की छह पाली में निर्धारित 203904 अभ्यर्थियों में से 67099 अनुपस्थित रहे। 136805 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को दोनों पाली की परीक्षा में निर्धारित 67968 अभ्यर्थियों में से 46596 उपस्थित रहे। 21372 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब जिले में 30 और 31 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 80 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23205 उपस्थित रहे। 10779 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में निर्धारित 33984 अभ्यर्थियों में से 23391 उपस्थित रहे। 10593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 

दोनों पाली की परीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अन्य आला अफसर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा ने बताया कि तीनों दिन दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुए परीक्षा को निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराया है। रिंग रोड, चांदमारी के पास सिपाही भर्ती की परीक्षा देकर जा रहे बाइक सवार दंपती को गलत दिशा से आई मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप घायल हो गया। 

जांच के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने घायल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा कर मामले की सूचना चांदमारी पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मैजिक के चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक शराब पिये हुए था। कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी की श्वेता दूबे अपने पति मनीष दूबे के साथ गाजीपुर के गवर्नमेंट महिला पीजी कॉलेज में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने गई थी। वापसी के दौरान शाम छह बजे के लगभग चांदमारी चौकी में दोनों रिंग रोड अंडरपास से आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान गलत दिशा से आई मैजिक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में भर्ती मनीष की हालत गंभीर बताई गई है।

अभ्यर्थियों की कैंट पर उमड़ी भीड़, प्रयागराज के लिए चली अतिरिक्त ट्रेन
पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को कैंट स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। प्रयागराज रूट पर अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। प्रयागराज संगम (वाया मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़) रूट पर ट्रेन चलाई गई। कैंट से आजमगढ़ के लिए दो, प्रयागराज संगम के लिए दो और बलिया के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने भी गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, बलिया आदि जगहों के लिए छह जोड़ी ज्यादा ट्रेनें चलाईं। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, एसजेवी पैसेंजर, वाराणसी-जंघई-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 30 मिनट से 4.30 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया। उधर, परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर प्रयागराज, आजमगढ़ और लखनऊ जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।

कैंट स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री
कैंट स्टेशन स्थित नए भवन की लिफ्ट में रविवार की शाम कुछ यात्री फंस गए। एक मिनट बाद पुनः लिफ्ट चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ यात्री प्रथम तल से लिफ्ट के सहारे नीचे उतर रहे थे। शाम 6.46 बजे अचानक बिजली कटने से लिफ्ट बंद हो गया। एक यात्री ने फोन से परिचितों को इसकी जानकारी दी। इसके पहले ही 6.47 बजे बिजली आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें