फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पुलिस ने मासूम को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 16 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को पुलिस द्वारा एक बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस एक करीब 10- 12 साल के बच्चे को मोबाइल चोरी के आरोप में बीच सड़क पीटती दिख रही है और बच्चे की मां रहम की भीख मांग रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा थी। सेवापुरी से भीख मांगने वाला एक परिवार भी इस मौके पर अस्सी घाट पर भिक्षा मांगने पहुंचा हुआ था।

इस दौरान कुछ लोगों ने एक 12 साल के बच्चे पर पर्स और मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। इसी दौरान कुछ पुलिसवालों ने बच्चे को पीट दिया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनका कहना है कि दशाश्वमेध घाट पर ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें