एनकाउटंर के लिए चर्चा में रहने वाली यूपी पुलिस इस बार रिश्वत लेने को लेकर सुर्खियों में है। मामला मिर्जापुर का है। जिले के अहरौला थाने की पुलिस ने निर्दोष किशोर को पुलिस रात दो बजे घर से उठा लाई और लॉकअप में बंद कर दिया। दूसरे दिन शाम को दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ा।
पीड़ित ने इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की तो उन्होंने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। पीड़ित शुभम सिंह (16) पुत्र अजय अहरौला थाना क्षेत्र के पैड़िया गांव का निवासी है। शुभम के पिता अजय सिंह का आरोप है कि उसके गांव के कुछ युवकों का गलत लोगों से संगत है।
नौ नवंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में मेला लगा था। यहां अजय के पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उनकी गिरफ्तारी के लिए नौ नवंबर की रात करीब दो बजे गांव पहुंची। वहां कोई आरोपी नहीं मिला।