हर ब्लॉक पर और मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि के बाहर खाने पीने की दुकानों के स्टाल लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम का पुख्ता इंतजाम के साथ ही पहरेदारी का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 7 व 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन किया जाएगा, पहले से ब्लाक मुख्यालयों पर बैरिकेडिंग आदि करा ली जाए। प्रत्येक ब्लाक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल से 18 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जायेगा तथा मतदान के बाद वहीं पर मतपेटियों को जमा किया जाएगा। बैठक में एसपी ग्रामीण अमित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नामांकन के लिए खरीदे गए 3768 फार्म
एलटी कालेज और आठों ब्लॉकों से बुधवार को भी नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 3768 फार्म खरीदे गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 160 फार्म खरीदे गए। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 1686 फार्म बिचे गए। बीडीसी के लिए 1320 फार्म खरीदे गए हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 644 फार्म खरीदे गए हैं।