फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : बंगाल के बाद बनारस में भी भाजपा पिछड़ी, तीन मंत्री और पांच विधायकों के प्रयास असफल

Tue, 04 May 2021 12:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बाद बनारस के पंचायत चुनाव में भी भाजपा पिछड़ रही है। वाराणसी में 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद 30 से अधिक सीटों के जीतने का दावा करने वाले दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहे हैं। तीन मंत्री और पांच विधायकों के प्रयास भी बेकार साबित हुए।

विज्ञापन


पांच विधानसभा और आठ ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्यों की कुल ४० सीटें हैं। इनमें से चिरईगांव की एक सीट मतदान के बाद प्रत्याशी की मौत हो जाने से रिक्त हो गई है। दलगत स्थिति की बात करें तो भाजपा 7, सपा 10, बसपा 4, कांग्रेस एक, भासपा दो, अपना दल एस तीन, अपना दल कृष्णा गुट एक और निर्दल 11 सीटों पर आगे हैं। इस चुनाव में खास बात रही कि सबसे ज्यादा निर्दल प्रत्याशी ही आगे चल रहे हैं। ज्यादातर निर्दलीय पार्टियों के बागी हैं। जिन्हें दरकिनार कर पार्टी के चंद लोगों ने अपने चहेतों को टिकट दिलाई थी। कितनी सीटों पर कौन आगे-
 

विज्ञापन

कितनी सीटों पर कौन आगे
भाजपा -07
सपा - 10
बसपा - 04
कांग्रेस - 01
भासपा - 02
अपना दल एस - 03
अपना दल (कृष्णा गुट) -01
निर्दल- 11
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें