इतना सुनते ही जीते प्रत्याशी संतोष सकते में आ गए। कक्ष में झिकझिक होते देख वहां मौजूद खेतासराय एसओ राजेश कुमार यादव ने मामले को गंभीरता लेते हुए आरओ अनिल कुमार वर्मा से एक बार फिर परिणाम देखने का निवेदन किया। इसके बाद आरओ ने परिणाम की जांच की तो मतगणना कर्मियों की लापरवाही सामने आई। उन्होंने तत्काल जीते हुए प्रत्याशी संतोष कुमार को प्रमाणपत्र दिया।
उधर, मछलीशहर ब्लॉक के सहिजदपुर प्रथम बीडीसी के वार्ड संख्या 1 से 7 और 5 से 11 में विवेक और जितेंद्र उम्मीदवार थे। गणना में विवेक को 348 वोट मिले और जितेंद्र को 347 मिले थे। गलती से जीत का प्रमाणपत्र हारे जितेंद्र को दे दिया गया। जब जीते हुए उम्मीदवार विवेक आए तो गलती का एहसास हुआ। तब तक हारे बीडीसी जितेंद्र प्रमाणपत्र लेकर वहां से जा चुके थे। फिर से दूसरा प्रणाम पत्र जारी किया गया। आरओ सुरेश मौर्य ने बताया कि गलती से प्रमाणपत्र हारे उम्मीदवार को दे दिया गया था, उसे सही कर लिया गया है।