चोलापुर में ग्राम प्रधान के 178, सदस्य क्षेत्र पंचायत 117 और ग्राम सभा सदस्य 26 नामांकन हुए। बड़ागांव में ग्राम प्रधान के 204, बीडीसी के 176 तथा ग्राम सभा सदस्य के 41 नामांकन हो चुके हैं। पिंडरा विकास खंड ब्लॉक पर ग्राम प्रधान के 307, बीबीसी के 162 और सदस्य ग्राम सभा का 26 लोगों द्वारा पर्चा भरा गया।
हरहुआ में ग्राम प्रधान का 160, बीडीसी का 86 और ग्राम पंचायत सदस्य का 38 पर्चा भरा जा चुका है। चिरईगांव में प्रधान पद 320, बीडीसी 335, पंचायत सदस्य 30 नामांकन हुए। जिला पंचायत सदस्य पद पर 87 नामांकन हुए।