शराब मुर्गा बांटने वालों पर प्रशासन की नजर
आचार संहिता का उल्लंघन करने और शराब मुर्गा बांटने और अफवाह फैलाने वालों की सूचना कंट्रोल रूम और अधिकारियों को देंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि चुनाव में किसी के पक्ष में संलिप्तता पाई गई तो उसी समय बर्खास्त किया जाएगा। एफआईआर भी होगी। सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार नहीं करेंगे। वोट के लिए किसी को डराने, धमकाने की कोशिश न करें। एसएसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी का चुनाव है। आचार संहिता का पालन करें। गलत कदम उठाने वाले बच नहीं पाएंगे।
आनलाइन जमा करें जमानत राशि का चालान
कोरोना काल में बैंकों में बढ़ती भीड़ से बचने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आनलाइन सुविधा दी है। पंचायत चुनाव में जमानत राशि का चालान फार्म जमा करने की आनलाइन सुविधा दी गई है। इसके लिये
http://rajkosh.up.nic.in पर जाएं, पे विदाउट रजिस्ट्रेशन में जाकर डिपार्टमेंट में पीसीवी 8443 सिविल जमा पंचायत चुनाव को सेलेक्ट करें। इसको नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि माध्यमों से जमा किया जा सकता हैं। तुरंत ही एकनालेजमेंट निकाल सकते हैं।
एसबीआई की सभी शाखा और कामन सर्विस सेंटर पर जमा करें जमानत राशि
शांति समिति बैठक में जमानत राशि जमा करने में आ रही दिक्कत के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि एसबीआई की सभी शाखा के अलावा कामन सर्विस सेंटर पर भी फीस जमा की जा सकती है। इसके अलावा नामांकन स्थल पर भी नकद जमा करके रसीद प्राप्त करने की व्यवस्था की जा रही है।
ब्लॉकवार सभी पदों की संख्या
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य - ग्राम पंचायत सदस्य - जिला पंचायत सदस्य
आराजीलाइन 117 181 1533 7
बड़ागांव 80 116 1026 5
चिरईगांव 76 115 1010 4
चोलापुर 89 119 1139 5
काशी विद्यापीठ 66 119 894 4
हरहुआ 75 100 959 4
पिंडरा 104 115 1304 6
सेवापुरी 87 119 1113 5
कुल 694 1007 8978 40