फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : जिला पंचायत सदस्य पद पर सपा का दबदबा, 140 सीटों पर बनाई बढ़त

Mon, 03 May 2021 10:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में चल रही मतगणना, भाजपा 65, बसपा 62 सीटों पर आगे, बहुत सी सीटों पर सोमवार शाम तक नहीं मिल सका था रुझान
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए चुनावों में सोमवार शाम तक परिणाम  नहीं आ पाए थे। लेकिन मतगणना से मिले रुझान के अनुसार तीनों मंडलों में सपा का दबदबा नजर आ रहा था। सपा प्रत्याशी 140 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे, जबकि भाजपा 65 और बसपा प्रत्याशी62 सीटों पर आगे चल रहे थे। कई सीटों पर रुझान नहीं मिल सका था।

विज्ञापन


 वाराणसी में जिला पंचायत सदस्य की कुल 40 सीटों में सपा 10, भाजपा 7, बसपा 4, अपना दल 3, भासपा 2, कांग्रेस 1, अपना दल (कृष्णा गुट) 1 सीट पर आगे है। जबकि सबसे अधिक 11 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट पर चुनाव निरस्त कर दिया गया है। जौनपुर में कुल सीटें83 हैं। यहां सपा 37, भाजपा 18, बसपा 4, अपना दल 1 सीट पर आगे है। चंदौली में कुल 35 सीट हैं। इसमें भाजपा 2, बसपा 2, सपा 1 और निर्दलीय 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी सीटों पर मतगणना चल रही है, लेकिन रुझान नहीं मिल सका है। गाजीपुर में कुल सीटें 67 हैं। मतगणना के रुझान के अनुसार, सपा 20, बसपा 10, भाजपा 6 और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

 मिर्जापुर में 44 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इनमें 32 सीटों का रुझान मिला है। इनमें सपा 9, भाजपा 5, बसपा 3, अपना दल 3 कांग्रेस  2 और निर्दलीय प्रत्याशी 10 सीटों पर आगे हैं। सोनभद्र में कुल सीटें 31 हैं। यहां सपा 11, भाजपा 7, अपना दल एस  4, बसपा 3, और अन्य  6 सीटों पर आगे हैं। भदोही में कुल 26 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इसमें 2 और भाजपा 1 पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य सीटों पर रुझान नहीं मिल सका है। बलिया में कुल सीटें 58 हैं। यहां सपा 11, सुभासपा 11, भाजपा 7, बसपा 7 के अलावा अन्य दलों के प्रत्याशी  21 सीटों पर आगे हैं।  आजमगढ़ में कुल 84 सीटों पर चुनाव हुए हैं। यहां सपा 35, बसपा 11 और भाजपा 10 सीटों पर आगे है। मऊ में कुल सीटें 34 हैं। यहां बसपा 18, सपा 6, भाजपा 2 और सुभासपा प्रत्याशी 1 सीट पर आगे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें