फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव:  हंगामे के बीच जिला पंचायत की 9 सीटों का परिणाम घोषित, बाकी सीटों की गणना जारी

Tue, 04 May 2021 01:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा ने लगाया आरोप हारे हुए प्रत्याशी को जिताने में जुटे अधिकारी, जिला मुख्यालय से लेकर एडीएम वित्त के कार्यालय तक हार-जीत को लेकर होता रहा हंगामा
विज्ञापन
वाराणसी में मतगणना में गड़बड़ी और पुनर्मतदान को लेकर कचहरी पहुंचे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में हंगामे के बीच जिला पंचायत की 9 सीटों का परिणाम घोषित किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की 40 सीटों पर मतगणना तो पूरी हो गई लेकिन कंपाइलेशन का काम देर रात तक जारी रहा। प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार नौ लोगों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि बाकी 30 सीटों पर कंपाइल का काम जारी है। जबकि चिरईगांव सेक्टर 4 से सुशीला सोनकर की मौत के चलते एक सीट रिक्त हो गई है। फिलहाल पांच सीट पर भाजपा, 8 पर सपा, ३ पर बसपा, एक पर कांग्रेस, एक पर भासपा, दो पर अपना दल एस, एक पर अपना दल (कृष्णा गुट) और 9 सीटों पर  निर्दल बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार की सुबह से जारी मतगणना में सोमवार से जिला पंचायत सदस्यों के रुझाने आने शुरू हुए। जिले में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और भाजपा के हाथ निराशा हाथ लगी है। एक सीट पर बढ़त लेकर कांग्रेस भी खाता खोलने की ओर से अग्रसर है। इसके अलावा अपना दल एस और अपना दल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुभासपा एक सीट पर जीत गई है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। उधर, देर रात तक मतगणना के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने से माहौल गहमागहमी का रहा।

सपा के लोगों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि जब तक प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा तब तक हम लोग यहां से नहीं हिलेंगे। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि कुछ सीटों पर उनके प्रत्याशी 50 से 60 वोटों से जीते हैं। उसी सीट के कई हारे हुए प्रत्याशी यहां घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारी रिकाउंटिंग की बातें कर रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा है शासन प्रशासन हारे प्रत्याशियों को जिताने में लगा है। इसी कारण से प्रमाण पत्र देने में देरी कर रहे हैं। जब तक सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र नहीं देंगे। तब तक हम लोग यहां से नहीं हटेंगे। हरहुआ सेक्टर 1 से प्रमिला यादव का कहना है कि वे 41 वोटों से चुनाव जीत चुकी हैं। गणना रोक दी गई है।

नके पति गड़बड़ी होने पर आत्मदाह की धमकी एडीएम वित्त के कार्यालय में दे रहे थे। तभी मौके पर पहुंचे सपा जिला अध्यक्ष ने भी उनका साथ दिया और अधिकारियों से कहा गड़बड़ी हुई तो ठीक नहीं होगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जिला पंचायत सदस्य के लिए 65-70 बूथों पर पड़े मतों को कंपाइल किया जा रहा है। जिसके आधार पर जीत का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इसी कंपाइलेशन में देरी हो रही है। उम्मीद है कि देर रात तक सभी को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।  नीचे लिस्ट देखे-

जिला पंचायत के जीते हुए प्रत्याशी
जिला पंचायत वार्ड  उम्मीदवार  प्राप्त वैध मत
चोलापुर प्रथम - राधिका -127612 मत
चोलापुर द्वितीय - अजनी नंदन -51783 
चोलापुर तृतीया - बबिता सोनकर -43034
चोलापुर पंचम - सरोज -62745
आराजीलाइन द्वितीय - रेनू -107066
आराजीलाइन चतुर्थ - सुनिल कुमार सिंह -87997
आराजीलाइन पंचम - ललित -76358
आराजीलाइन षष्टम - दर्शन यादव -63129
हरहुआ तृतीया - पुष्पांजली -6708
 
विज्ञापन

सपा की मजबूत बढ़त से भाजपा खेमे के माथे पर बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन ने एक बार फिर संगठन की विफलता को साबित किया है। पंचायत चुनाव में प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व भले ही संजीदा था और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुटने की योजना में था। मगर, स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों का जनता के बीच निष्क्रियता और संवादहीनता ने कार्यकर्ताओं को दूर कर दिया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्वांचल दौरे के बाद सपा एकजुट होकर पंचायत चुनाव में जुुटी रही।
 
सपा का मजबूत प्रबंधन फिर कामयाब
एमएलसी चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में सपा ने अपने प्रबंधन का लोहा मनवाया। सपा ने टिकट बंटवारे से लेकर पार्टी स्तर पर प्रचार तक में पूरी सजगता रखी।  सपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया और पार्टी स्तर पर एकजुट होकर चुनाव में सुनियोजित तरीके से काम किया। उधर, भाजपा में टिकट बंटवारे में कुछ पदाधिकरियों ने पूरी तरह मनमानी की। बिना किसी फीडबैक के गुटबाजी में फंसकर टिकटों की घोषणा की गई।
 
सपा का दावा 15 सीटों पर जिला पंचायत सदस्य जीते
वाराणसी। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मिली जीत के बाद सपा अपना परचम लहरा रही है। सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने दावा किया कि उनकी पार्टी के 15 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। बधाई देने वालों में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डïू, जिला महासचिव आनंद मौर्या, शालिनी यादव  आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें